छत्तीसगढ़ के सभी छात्र जो CGPSC Pre 2022 की परीक्षा पास करना चाहते हैं तो उन्हें CGPSC Pre Syllabus 2022 एवं CGPSC Prelims Exam Pattern की पूरी जानकारी होनी चाहिये । पाठयक्रम की पूरी जानकारी होने से आपको परीक्षा के लिये कुशलतापूर्वक तैयारी करने मे सहायता मिलती है।
CGPSC Pre Syllabus 2022 के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में 2:00 घण्टे की अवधि के 2 अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे। दोनो प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर में 4 विकल्प होंगे, जिनमें से सही उत्तर की पहचान करनी होगी । गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंक 1/3 के हिसाब से काटे जायेंगे।
CGPSC Prelims Exam Pattern 2022
क्र. | विषय | अवधि | अंक |
प्रथम प्रश्न पत्र | सामान्य अध्ययन | 2 घंटे | 200 |
द्वितीय प्रश्न पत्र | सामान्य अभिरूचि परीक्षण | 2 घंटे | 200 |
प्रश्नपत्र-1 सामान्य अध्ययन
भाग 1 तथा भाग 2 से 50-50 प्रश्न दिये जाएंगे, प्रत्येक 02 अंकों का होगा, प्रत्येक सही उत्तर हेतु 02 अंक दिये जायेंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर हेतु सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक का 1/3 अंक काटे जायेंगें।
भाग-1 (CGPSC Pre Syllabus 2022)
भारत का सामान्य अध्ययन
- भारत का इतिहास एवं भारत का स्वतंत्रता आंदोलन।
- देश का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल।
- देश का संविधान एवं राज्य व्यवस्था।
- भारत की अर्थव्यवस्था।
- सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
- भारतीय दर्शन, कला, साहित्य एवं संस्कृति।
- समसामयिक घटनाएं एवं खेल।
- पर्यावरण।
भाग- 2 (CGPSC Pre Syllabus 2022)
छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान
- छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान।
- प्रदेश का भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन केन्द्र।
- प्रदेश का साहित्य, संगीत, नृत्य, कला एवं संस्कृति, जनऊला, मुहावरें, हाना एवं लोकोत्तियां।
- छत्तीसगढ़ की जनजातियां, विशेष परंपराएं, तीज एवं त्यौहार।
- छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि।
- प्रदेश का प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज।
- छत्तीसगढ़ में उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज संसाधन।
- छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं।
प्रश्न पत्र-2 (CGPSC Pre Syllabus 2022)
योग्यता परीक्षा
प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा, प्रत्येक सही उत्तर हेतु 02 अंक दिये जायेंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर हेतु सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक का 1/3 अंक काटे जायेंगे ।
- संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल।
- तार्किक तर्क और विश्लेशणात्मक क्षमता।
- निर्णय- निर्माण और समस्या निवारण।
- सामान्य मानसिक योग्यता।
- मूल संख्यात्मक कार्य (सामान्य गणितीय कौशल) (स्तर कक्षा दसवीं), आंकडों की व्याख्या (चार्ट, रेखांकन, तालिकाएं, आंकडों की पर्याप्तता आदि) स्तर कक्षा दसवीं।
- हिन्दी भाषा का ज्ञान ।
- छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान ।
हिंदी भाषा का ज्ञान और छत्तीसगढ़ी भाषा से संबधित प्रश्न उसी भाषा में होंगे, इनका अनुवाद उपलब्ध नहीं होगा।
CGPSC Prelims Exam Pattern एव Syllabus की और अधिक जानकारी के लिये छत्तीसगढ लोकसेवा आयोग की सरकारी बेवसाइट पर जाएं- psc.cg.gov.in इसके अलावा CGPSC Prelims Exam की सिलेबस के अनुसार तैयारी के लिये www.visionpcs.in पर विजिट करें।