Major Sports Awards of MP मध्‍यप्रदेश के प्रमुख खेल पुरस्‍कार

मध्‍यप्रदेश में पहली खेल नीति की घोषणा वर्ष 1989 में की गई थी, जिसे वर्ष 1994 में संशोधित किया गया। इसके बाद राज्‍य में खेलों के चहुमुखी विकास और उनके प्रोत्‍साहन के उद्देश्‍य से नवीन खेल नीति वर्ष 30 जून 2005 में लागू की गई थी। खेल युवा एवं कल्‍याण मंत्रालय द्वारा मध्‍यप्रदेश के खिलाडि़यों को विभिन्‍न संवर्ग में मुख्‍यत: 05 प्रकार के Major Sports Awards of MP प्रदान किये जाते हैं। जो कि इस प्रकार हैं-

  • विक्रम पुरस्‍कार
  • विश्‍वामित्र पुरस्‍कार
  • लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार
  • प्रभास जोशी पुरस्‍कार
  • एकलव्‍य पुरस्‍कार

Major Sports Awards of MP

विक्रम पुरस्‍कार

इसका प्रारंभ 1990 ई. में हुआ था। यह पुरस्‍कार सीनीयर संवर्ग के खिलाडि़यों को दिया जाता है। इसमें एक साथ 12 खिलाडि़यो को सम्‍मानित किया जा सकता है। इसके तहत 02 लाख रूपये की राशि सम्‍मान हेतु खिलाडि़यों को दी जाती है।

  • यह मध्‍यप्रदेश का सबसे बड़ा खेल पुरस्‍कार होता है।
  • 2021 में विक्रम पुरस्‍कार पाने वाले प्रमुख खिलाड़ी निम्‍नलिखित हैं-
क्र.खि‍लाड़ी का नामक्षेत्र निवासी
1विश्‍वजीत सिंहकैनो स्‍लालमहोशंगाबाद
2सुनिधि चौहानशूटिंगभोपाल
3निधि नन्‍हेटकराटेबालाघाट
4परिधि जोशीघुड़़सवारीइंदौर
5मंजू बम्‍बोरियाबाक्सिंगउज्‍जैन
6एकता यादवसेलिंगभोपाल
7विवेक सागरहॉकीहोशंगाबाद
8हर्षवर्धनबास्‍केट बालग्‍वालियर
9पूजा मालवीयमलखंबउज्‍जैन
10प्राची यादवपैरा कैनोग्‍वालियर

विश्‍वामित्र पुरस्‍कार

इसका प्रारंभ 1994 ई. में हुआ था। यह पुरस्‍कार विभिन्‍न खेल संवर्ग के प्रशिक्षिकों को दिया जाता है। इसमें एक साथ 03 प्रशिक्षकों को सम्‍मानित किया जा सकता है। इसके तहत 02 लाख रूपये की राशि सम्‍मान हेतु खिलाडि़यों को दी जाती है।

  • 2021 में विक्रम पुरस्‍कार पाने वाले प्रमुख कोच निम्‍नलिखित हैं-
क्र.खि‍लाड़ी का नामक्षेत्रनिवासी
1वीरेंद्र डबासपैरा कयाकिंग एवं कैनोइंगग्‍वालियर
2रिचपाल सलारियातीरंदाजीजबलपुर
3हबीब हसनहाकीभोपाल

प्रभास जोशी खेल पुरस्‍कार

इसकी शुरूआत 2013 में हुई थी। इसमें मलखम्‍ब के खिलाडि़यों के लिये 02 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2021 में यह पुरस्‍कार सुश्री वैष्‍णवी कहार (उज्‍जैन) को दिया गया था।

  • मलखम्‍ब अकादमी मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन में स्थित है।
  • यह पुरस्‍कार एक वर्ष में अधिकतम 01 व्‍यक्ति को ही दिया जा सकता है।

कैप्‍टन रूपसिंह लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्‍कार

इसकी शुरूआत वर्ष 2002 में हुई थी। यह पुरस्‍कार ऐसे खिलाडि़यों को दिया जाता है, जिसने प्रदेश के विकास एवं प्रोत्‍साहन के लिये जीवनपर्यंत योगदान दिया हो। वर्ष 2021 में यह पुरस्‍कार मध्‍यप्रदेश टेबल टेनिस संघ के आजीवन अध्‍यक्ष  अभय छजलानी को खेलों में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिये दिया गया।

  • यह पुरस्‍कार एक वर्ष में अधिकतम 01 व्‍यक्ति को ही दिया जा सकता है।
  • किसी भी विधा/क्षेत्र के सेवा निवृत खिलाड़ी को 02 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है।

एकलव्‍य पुरस्‍कार

एकलव्‍य पुरस्‍कार की शुरूआत वर्ष 1994 में की गई थी। यह पुरस्‍कार राज्‍य के मूल निवासी खिलाडि़यों को ही दिया जाता है। जिनकी उम्र 19 वर्ष से कम हो एवं जिसने पिछले 05 वर्षों में कम से कम 02 बार 02 वर्षों तक किसी भी राष्‍ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍पर्धा में भाग लिया हो। इसकी पुरस्‍कार राशि 01 लाख रूपये व ब्‍लेजर प्रतीक चिन्‍ह व प्रमाण पत्र दिये जाते हैं।

  • वर्ष 2021 में एकलव्‍य पुरस्‍कार पाने वाले प्रमुख खिलाड़ी इस प्रकार हैं-
क्र.खिलाड़ी का नामक्षेत्रनिवासी
1सुषमा वर्माकयाकिंग-कैनोइंगसीहोर
2तुषिता सिंहसॉफ्ट टेनिसभोपाल
3स्‍पर्श खरेबुशूजबलपुर
4अर्जुन सिंहघुड़सवारीभोपाल
5गौरांशी शर्माबैडमिंटन दिव्‍यांगभोपाल
6राममिलन यादवसेलिंगटीकमगढ़
7अंकित शर्माफेंसिंगग्‍वालियर
8अनुराधा अहिरवारतीरंदाजीभोपाल
9प्रीति रजकशूटिंगहोशंगाबाद
10शशांक पटेलताइक्‍वांडोभोपाल
11साधना सेंगरहाकीहोशंगाबाद
12ध्रवराज कुर्रेपावरलिफ्टिंगभोपाल
13सुनील डाबरएथलेटिक्‍सबड़वानी
Major Sports Awards of MP

और अधिक पढ़ें- मध्‍यप्रदेश के प्रमुख जनजातीय व्‍यक्तित्‍व ।

Major Sports Awards of MP se related more information ke liye mp.gov.in par visit kare.