MPPSC Mains Syllabus-2022 । मध्‍यप्रदेश राज्‍य सेवा मुख्‍य परीक्षा पाठ्यक्रम-2022 ।

दोस्‍तों आज हम लेकर आये है। MPPSC Mains Syllabus-2022। किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले समझने की सबसे मत्‍वपूर्ण बात यह है कि आप किन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं आपको उस परीक्षा का पैटर्न और पाठयक्रम ब‍हुत स्‍पष्‍ट रूप से पता है अथवा नहीं, जिसमें आप भाग लेने जा रहे हैं । किसी भी परीक्षा की सटीक तैयारी के लिये उस परीक्षा का पाठ्यक्रम जान लेना बहुत जरूरी होता है। MPPSC Mains Syllabus-2022 नीचे दिया गया है।

MPPSC Mains Syllabus-2022

VISIONPCS.IN एक Online Education Website है, जहां आप घर बैठें परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार मध्‍यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सटीक तैयारी हिन्‍दीं भाषा में कर सकते हैं। Get more update on MPPSC Mains Syllabus-2022 please visit www.visionpcs.in

प्रथम प्रश्‍न-पत्र (खण्‍ड-अ)

इतिहास एवं संस्‍कृति

इकाई-1

भारतीय इतिहास– भारत का राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्‍कृतिक इतिहास, हड़प्‍पा सभ्‍यता से 10 वीं शताब्‍दी तक।

इकाई-2

  • 11 वीं से 18 वीं शताब्‍दी तक भारत का राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्‍कृतिक इतिहास।
  • मुगल शासक और उनका प्रशासन, मिश्रित संस्‍कृति का अभ्‍युदय ।
  • ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था एवं समाज पर प्रभाव।

इकाई-3

  • ब्रिटिश उपनिवेश के प्रति भारतीयों की प्रतिक्रिया:- कृषक एवं आदिवासियों का विद्रोह, प्रथम स्‍वतंत्रता आंदोलन/संग्राम। भारतीय पुनर्जागरण : राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता आंदोलन एवं इसके नेतृत्‍वकर्ता।
  • गणतंत्र के रूप में भारत का उदय, राज्‍यों का पुनर्गठन, मध्‍यप्रदेश का गठन, स्‍वतंत्रता प्राप्ति के पश्‍चात् की प्रमुख घटनाऍ ।

ईकाई-4

  • मध्‍यप्रदेश में स्‍वतंत्रता आंदोलन।
  • भारतीय सांस्‍कृतिक विरासत (मध्‍यप्रदेश के विशेष संदर्भ में): प्राचीन काल से आधुनिक काल तक विभिन्‍न कला प्रारूपों, साहित्‍य, पर्व (उत्‍सव) एवं वास्‍तुकला के प्रमुख पक्ष।
  • मध्‍यप्रदेश में विश्‍व धरोहर स्‍थल एवं पर्यटन

ईकाई-5

मध्‍यप्रदेश की प्रमुख रियासतें:- गोंडवाना, बुन्‍देली, बघेली, होल्‍कर, सिंधिया एवं भोपाल रियासत (प्रारंभ से स्‍वतंत्रता प्राप्ति तक)

प्रथम प्रश्‍न पत्र (खण्‍ड-ब)

भूगोल

इकाई-1

विश्‍व का भूगोल

  • प्रमुख भौतिक लक्षण:- पर्वत, पठार, मैदान, नदियॉ, झीलें एवं हिमनद।
  • प्रमुख भौगोलिक घटनाऍ:- भूकंप, सुनामी, ज्‍वालामुखी क्रिया, चक्रवात।
  • विश्‍व की जलवायु:- जलवायु एवं ऋतुएं, वर्षा का वितरण एवं जलवायु प्रदेश, जलवायु परिवर्तन एवं उसके प्रभाव।  

इकाई-2

     भारत का भूगोल

  • प्रमुख भौतिक स्‍वरूप:- पर्वत, पठार, मैदान, नदियां, झीलें एवं हिमनद।
  • भारत के भू-आ‍कृतिक प्रदेश।
  • जलवायु:- मानसून की उत्‍पत्ति, एलनीनों, जलवायु एवं ऋतुएं, वर्षा का वितरण एवं जलवायु प्रदेश।
  • प्राकृतिक संसाधन प्रकार एवं उपयोग
  • जल, वन, मृदा
  • शैल एवं खनिज
  • जनसंख्‍या:- वृदि, वितरण, घनत्‍व, लिंगानुपात, साक्षरता, प्रवास, ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्‍या।
  • खाद्य प्रसंस्‍करण एवं संबंधित उद्योग:- संभावनाएं एवं महत्‍व, उद्योगों का स्‍थानीयकरण, उद्योग की पूर्ववर्ती एवं अग्रवर्ती आवश्‍यकताएं, मांग-पूर्ती, श्रृखंला प्रबंधन ।

इकाई-3

मध्‍यप्रदेश का भूगोल

  • प्रमुख भूआकारिकी प्रदेश- नर्मदा घाटी एवं मालवा पठार के विशेष संदर्भ में।
  • प्राकृतिक वनस्‍पति एवं जलवायु।
  • मृदा:- मृदा के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुण, मृदा प्रसंस्‍करण एवं मृदा निर्माण, मृदा क्षरण एवं हृास की समस्‍याएं। समस्‍याग्रस्‍त मृदा एवं उसके परिष्‍कार के तरीके। जलग्रहण आधार पर मृदा संरक्षण नियोजन।
  • खनिज एवं उर्जा संसाधन:- प्रकार, वितरण एवं उपयोग।
  • प्रमुख उद्योग- कृषि उत्‍पाद, वन एवं खनिज आ‍धारित उद्योग।
  • राज्‍य की जनजातियॉ:- आपदाग्रस्‍त जनजातियों के विशिष्‍ट संदर्भ में।

इकाई- 4

    जल एवं आपदा प्रबंधन

  • पेयजल:-  आपूर्ती, जल की अशुदी के कारण एवं गुणवत्‍ता  प्रबंधन।
  • जल-प्रबंधन।
  • भू-जल एवं जल संग्रहण।
  • प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाएं, आपदा प्रबंधन की अवधारणाएं एवं विस्‍तार की संभावनाएं, विशिष्‍ट खतरे एवं उनका शमन।
  • सामुदायिक योजना:- संसाधन मानचित्रण, राहत एवं पुनर्वास, निरोधक एवं प्रशासनिक उपाय, सुरक्षित निर्माण, वैकल्पिक संचार एवं जीवन-रक्षा हेतु दक्षता।

इकाई-5

   भूगोल की आधुनिक तकनीक

  • सुदूर संवेदन- सिद्धांत, विद्युत चुम्‍बकीय स्‍पेक्‍ट्रम, घटक, उपग्रहों के प्रकार, सुदूर संवेदन का उपयोग।
  • जी.आय.एस. (भौगोलिक सूचना प्रणाली) – घटक एवं उपयोग।
  • जीपीएस (भोगोलिक पोजिशनिंग सिस्‍टम)- आधारभूत संकल्‍पना एवं उपयोग।
  • Get more update on MPPSC Mains Syllabus-2022 please visit www.visionpcs.in

द्वितीय प्रश्‍न पत्र (खण्‍ड-अ)

संविधान, शासन व्‍यवस्‍था, राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरचना

इकाई-1

  • भारतीया संविधान:- निर्माण, विशेषताएं, मूल ढांचा एवं प्रमुख संशोधन।
  • वैचारिक तत्‍व: उद्देशिका, मूल अधिकार, राज्‍य के नीति निदेशक तत्‍व, मूल कर्तव्‍य।
  • संघवाद, केन्‍द्र:- राज्‍य संबंध, उच्‍चतम न्‍यायालय, उच्‍च न्‍यायालय, न्‍यायिक पुनरावलोकन, न्‍यायिक सक्रियता, लोक अदालत एवं जनहित याचिका।

इकाई-2

  • भारत निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, संघ लोक सेवा आयोग, मध्‍यप्रदेश लोक सेवा आयोग एवं नीति आयोग।
  • भारतीया राजनीति में जाति, धर्म, वर्ग नृजातीयता, भाषा एवं लिंग की भूमिका, भारतीय राजनीति में राजनीतिक दल एवं मतदान व्‍यवहार, सिविल सोसायटी एवं जनआंदोलन राष्‍ट्रीय अखंडा एवं सुरक्षा से जुडे मुद्दे।

इकाई-3

  • संविधान के 73 वें एवं 74 वें संशोधन के संदर्भ में जनभागीदारी एवं स्‍थानीय शासन।
  • जवाबदेही एवं अधिकार:- प्रतिस्‍पर्धा आयोग, उपभोक्‍ता फोरम, सूचना आयोग, महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग, अजा/अजजा/अपिव आयोग, केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग।
  • लोकतंत्र की विशेषताएं:- राजनीतिक प्रतिनिधित्‍व, निर्णय प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी।
  • समुदाय आधारित संगठन, गैर सरकारी संगठन एवं स्‍व-सहायता समूह ।
  • मीडिया की भूमिका एवं समस्‍याएं (इलेक्‍ट्रानिक, प्रिन्‍ट एवं सोशल मीडिया)

इकाई-4

    भारतीय राजनीतिक विचारक

कौटिल्‍य, महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्‍लभ भाई पटेल, राममनोहर लोहिया, डॉ.बी.आर. अम्‍बेडकर, दीनदयाल उपाध्‍याय, जयप्रकाश नारायण।

इकाई-5

  • प्रशासन एवं प्रबंधन:- अर्थ, प्रकृति एवं महत्‍व, विकसित एवं विकासशील समाजों में लोक प्रशासन की भूमिका, एक विषय के रूप में लोक प्रशासन का विकास, नवीन लोक प्रशासन, लोक प्रशासन के सिद्धांत।
  • अवधारणाएं:-  शक्ति, सत्‍ता, प्राधिकारी, उत्‍तरादायित्‍व एवं प्रत्‍यायोजन ।
  • संगठन के सिद्धांत, पदसोपान, नियंत्रण का क्षेत्र एवं आदेश की एकता।
  • लोक प्रबंधन केनवीन आयाम, परिवर्तन का प्रबंधन एवं विकास प्रशासन। 

द्वितीय प्रश्‍न पत्र (खण्‍ड-ब)

अर्थशास्‍त्र एवं समाजशास्‍त्र

इकाई-1

  • भारत में कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के मुद्दे एवं पहल।
  • भारत में राष्‍ट्रीय आय की गणना।
  • भारतीय रिजर्व बैंक एवं व्‍यापारिक बैंकों के कार्य, वित्‍तीय समावेशन, मौद्रिक नीति।
  • अच्‍छी कर प्रणाली की विशेषताएं- प्रत्‍यक्ष कर एंव उप्रत्‍यक्ष कर, सब्सि‍डी, नकद लेनदेन, राजकोषीय नीति।
  • लोक वितरण प्रणाली, भारतीय अर्थयवस्‍था की वर्तमान प्रवृतियां एवं चुनौतियां, गरीबी, बेरोजगारी एवं क्षेत्रीय असंतुलन।
  • भारत का अन्‍तर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार एवं भुगतान संतुलन, विदेशी पूंजी की भूमिका, बहुराष्‍ट्रीय कंपनियां, प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश, आयात-निर्यात नीति, अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोश, विश्‍व बैंक, एशियाई विकास बैंक, विश्‍व व्‍यापार संगठन, आसियान, सार्क, नाफटा एवं ओपेक।

इकाई-2

    मध्‍यप्रदेश के संदर्भ में:-

  • प्रमुख फसलें, कृषि जोत खेत्र एवं फसल प्रतिरूप, फसलों के उत्‍पादन एवं वितरण का भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरणीय प्रभाव, बीज एवं खाद की गुणवत्‍ता एवं आपूर्ति से जुड़े मुद्दे, कृषि के तरीके, उद्यानिकी, मुर्गीपालन, डेरी, मछली एवं पशुपालन आदि के मुद्दे एवं समस्‍याएं, कृषि उत्‍पादन, परिवहन, भण्‍डारण एवं विपणन से संबधिंत समस्‍याएं एवं चुनौतियां।
  • कृषि की कल्‍याणकारी योजनाएं।
  • सेवा क्षेत्र का योगदान।
  • मध्‍यप्रदेश का आधारभूत ढांचा एवं संसाधन।
  • मध्‍यप्रदेश का जनांकिकी परिदृश्‍य और मध्‍यप्रदेश की अर्थव्‍यवस्‍था पर इसका प्रभाव ।
  • औद्योगिक क्षेत्र, संवृद्धि, प्रवृतियां एवं चुनौतियां।
  • कुशल मानव-संसाधन की उपलब्‍धता, मानव’संसाधन का नियोजन एवं उत्‍पादकता, रोजगार के विभिन्‍न चलन।

इकाई-3

मानव-संसाधन विकास

  • शिक्षा:- प्रारभिंक शिक्षा, उच्‍चशिक्षा एवं तकनीकी एवं चिकित्‍सकीय शिक्षा, व्‍यवसायिक शिक्षा की गुणततएं, बालिकाओं की शिक्षा।
  • निम्‍नलिखित वर्गों से संबंधित सामाजिक मुद्दे एवं उनके कल्‍याणकारी कार्यक्रम:-

नि:शक्‍त वर्ग, वृद्धजन, बालक, महिलाएं, सामाजिक रूप से वंचित वर्ग, विकास परियोजनाओं के फलस्‍वरूप विस्‍थापित वर्ग।

इकाई-4

  • सामाजिक समरसता के घटक, सभ्‍यता और संस्‍कृति की अवधारणा। भारतीय संस्‍कृति की विशेषताएं। संस्‍कार: विविध संदर्भ में- वर्ण व्‍यवस्‍था। आश्रम, पुरूषार्थ, चतुष्‍ट्य। धर्म व मतपंथों का समाज पर प्रभाव, विवाह की पद्धतियां।
  • सामुदायिक विकास कार्यक्रम, प्रसार शिक्षा, पंचायतीराज, सामुदायिक विकास में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका, स्‍वसेवा के क्षेत्र में ग्रामीण विकास की नवीन प्रवृतियां, कुटुम्‍ब न्‍यायालय।

इकाई-5

  • जनसंख्‍या और स्‍वास्‍थ्‍य- समस्‍याएं, स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा एवं सशक्तिकरण, परिवार कल्‍याण कार्यक्रम, जनसंख्‍या नियंत्रण।
  • मध्‍यप्रदेश में जनजायिों की स्थिति, सामाजिक संरचना, रीति-रिवाज, मान्‍यताएं, विवाह, नातेदारी, धर्मिक विश्‍वास व परंपराएं, जनजातियों में प्रचलित पर्व व उत्‍सव।
  • महिला शिक्षा, पारिवारिक स्‍वास्‍थ्‍य, जन्‍म-मृत्‍यु समंक, कुपोषण के कारण और प्रभाव, पूरक पोषण हेतु शासकीय कार्यक्रम प्रतिरक्षा के क्षेत्र में तकनीकि दखल-प्रतिरक्षण, संक्रामक और असंक्रामक बीमारियों के उपचार।
  • विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन:- उद्देश्‍य, संरचना, कार्य एवं कार्यक्रम! Get more update on MPPSC Mains Syllabus-2022.

तृतीय प्रश्‍न पत्र

विज्ञान एवं तकनीकी

इकाई-1

  • कार्य, बल एवं उर्जा:- गुरूत्‍वाकर्षण बल,घर्षण, वायुमंडलीय दबाव एवं कार्य। इकाइयां और माप, दैनिक जीवन के उदाहरण। गति, वेग, त्‍वरण। ध्‍वनि:- परिभाषा, प्रसार का माध्‍यम, श्रव्‍य और अश्रव्‍य ध्‍वनि, शोर और संगीत। ध्‍वनि संबंधित शब्‍दावली- आयाम, तरंग-लंबाई, कंपन की आवृत्ति। विद्ययुत:- विभिन्‍न प्रकार के सेल, परिपथ। चुंबक:- गुण कृत्रिम चुबक का निर्माण एवं उपयोग। प्रकाश:- परावर्तन, अपर्वन, दर्पण एवं लेंस, प्रतिबिंब निर्माण। उष्‍मा:- ताप मापन, थर्मामीटर, उष्‍मा का रूपान्‍तरण ।

इकाई-2

  • तत्‍व, यौगिक और मिश्रण:- परिभाषा, रासायनिक प्रतीक,  गुण, पृथ्‍वी पर उपलब्‍धता। पदार्थ, धातुएं और अधातुएं, आवर्त-सारणी एवं आवर्तता। परमाणु, परमाणु-संरचना, संयोजकता बंध, परमाणु-संलयन और विखंडन। अम्‍ल, क्षार और लवण, पीएच मान सूचक । भौतिक और रासायनिक परिवर्तन। दैनिक जीवन में रसायन।

इकाई-3

  • सूक्ष्‍मजीव एवं जैविक-कृषि। कोशिका-संरचना एवं कार्य, जन्‍तुओं एवं पौधों का वर्गीकरण। पौधों, पशुओं एवं मनुष्‍यों में पोषण, संतुलित आहार, विटामिन, हीनताजन्‍य रोग, हार्मोन्‍स, मानव शरीर के अंग, संरचना एवं कार्य-प्रणाली । जीवों में श्‍वसन। पशुओं और पौधों में परिसंचरण/परिवहन। पशुओं और पौधों में प्रजनन। स्‍वास्‍थ्‍य, स्‍वच्‍छता एवं बीमारियां।

इकाई-4

  • कम्‍ंयूटर के प्रकार, विशेषताएं एवं पीढ़ी (जनरेशन)। मेमोरी, इनपुट और आउटपुट डिवाइसेस, स्‍टोरेज डिवाइस, साफटवेयर और हार्डवेयर, आपरेटिंग सिस्‍टम, विंडोज, माइक्रेोसॉफट ऑफिस के उपयोग। कंप्‍यूटर की भाषएं, कम्‍पाईलर, ट्रान्‍सलेटर, इन्‍टरप्रिटर तथा एसेंबलर । इंटरनेट एवं ई-मेल। सोशल मीडिया। ई-गवर्नेंस। विभिन्‍न उपयोगी पोर्टल और साईट और वेबपेजेस।

इकाई-5

  • संख्‍याएं एवं प्रकार, इकाई मापन की विधियां, समीकरण एवं गुणनखंड, लाभ हानि प्रतिशत, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्‍याज, अनुपात-समानुपात। सांख्यिकी:- प्रायिकता, केन्‍द्रीय प्र‍वृत्ति (माध्‍य, माध्यिका एवं बहुलक) एवं विचरणशीलता की माप, प्रादर्श के प्रकार।

इकाई-6

संक्रामक रोग एवं उनकी रोकथाम। राष्‍ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम। आयुष चिकित्‍सा पद्धतियां- आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्‍योपैथी, चिकित्‍सा पद्धतियों की प्रा‍रंभिक जानकारी। केन्‍द्र एवं राज्‍य शसन की महत्‍वपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कल्‍याणकारी योजनाएं। केन्‍द्र एवं राज्‍य शासन के महत्‍वपर्ण स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ।

इकाई-7

  • मानव जीवन पर विकास के प्रभाव, स्‍वदेशी प्रौद्योगिकी की सीमाएं। रिमोट सेंसिंग का इतिहास, भारत में रिमोट सेंसिंग। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, राजा रमन्‍ना प्रगत प्रौद्योगिकी केन्‍द्र, इन्‍दौर, सतीश धवन अं‍तरिक्ष केन्‍द्र, श्री हरि कोटा, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, भाभा परमाण्विक अनुसंधान केन्‍द्र, मुम्‍बई, टाटा मूलभूत अुनसंधान संस्‍थान, मुम्‍बई, राष्‍ट्रीय वायुमण्‍डलीय अनुसंधान प्रयोगशाला, तिरूपति, तरल प्रणोदन प्रणाली केन्‍द्र, बैंगलुरू, अतरिक्ष उपयोग केन्‍द्र अ‍हमदाबाद, इंडियन डीप स्‍पेस नेटवर्क, बैंगलुरू, इंडियन स्‍पेस सांइस डाटा सेंटर, बैंगलुरू, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्‍द्र, तिरूअननतपुरम, भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी संस्‍थान, तिरूअनन्‍तपुरम, राष्‍ट्रीय सुदूर संवेदी केन्‍द्र हैदराबाद, भारतीय सुदूर संवेदी संस्‍थान, देहरादून, उक्‍त संस्‍थानों की सामान्‍य जानकारी।
  • भूस्थिर उपग्रहए प्रक्षेपण योनों की पीढि़यां (जनरेशन)।
  • जैव प्रौद्योगिकी- परिभाषा, स्‍वास्‍थ्‍य और चिकित्‍सा, कृषि, पशुपालन, उद्योग और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में उपयोग। क्‍लोन्‍स, रोबोट्स एवं कृत्रिम बुद्धिमता। बौद्धिक संपदा के अधिकार एवं पेटेंट (ट्रिप्‍स, ट्रिम्‍स)
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीयों का योगदान ’चंद्रशेंखर वेंकट रमन, हरगोविंद खुरान, जगदीश चंद्र बसु, होमी जहांगीर भाभा, एम. विश्‍वैशरैया, श्रीनिवास रामानुजन, विक्रम साराभाई, ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम, सत्‍येन्‍द्र नाथ बोस, राजा रमन्‍ना, प्रफुल्‍लचन्‍द्र राय।
  • विज्ञान के क्षेत्र में राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार।

इकाई-8

  • ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्‍त्रोत- अर्थ, परिभाषा, उदाहरण और अंतर। ऊर्जा दक्षता, ऊर्जा-प्रबंधन, संगठनात्‍मक एकीकरण, परिचालन कार्यों में ऊर्जा-प्र‍बंधन, ऊर्जा-क्रय, उत्‍पादन, उत्‍पादन योजना और नियंत्रण, रखरखाव। ऊर्जा रणनीतियों से संबधित मुद्दे और चुनौतियां। ऊर्जा के वैकल्पिक स्‍त्रोत- वर्तमान परिदृश्‍य और भविश्‍य की संभावनाए। सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, महासागरीया ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा, बायोमास ऊर्जा, जैव-ईधन आदि।

इकाई-9

  • पर्यावरण की परिभाषा, क्षेत्र एवं आयाम:- भौतिक, आर्थिक, सांस्‍कृतिक, शैक्षिक, मनोवैज्ञानिक आदि, भारतीया संदर्भ में पर्यावरण की अवधारणा, आधुनिक विश्‍व में पर्यावरण की अवधारणा। मानव गतिविधियों का पर्यावरण पर प्रभाव, पर्यावरण से संबधित नैतिकता और मूल्‍य, जैवविविधता, पर्यावरण-प्रदूषण, पर्यावरण-परिवर्तन।
  • पर्यावरण से सं‍बधित समस्‍याएं और चुनौतियां, पर्यावरणीय क्षरण के कारण और प्रभाव। पर्यावरण शिक्षा:- सार्वजनिक जन जागरूकता के कार्यक्रम, पर्यावरण शिक्षा एवं उसका स्‍वास्‍थ्‍य एवं सुरक्षा से संबंध। पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी, अर्जा का संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के संवैधानिक प्रावधान। पर्यावरण संरक्षण नीतियां और नियामक ढांचा।

इकाई-10

  • भू-गर्भशास्‍त्र की परिभाषा एवं महत्‍व, पृथ्‍वी-भूपर्पटी, मेंटल, कोर, स्‍थलमंडल, जलमंडल, पृथ्‍वी की उत्‍पत्ति एवं आयु, भूवैज्ञानिक समयसारणी, शैल(चट्टान)- परिभाषा, प्रकार- आग्‍नेय, अवसादीय, कायांतरित शैले, खनिज एवं अयस्‍क, जीवाश्‍म, अपक्षय एवं अपरदन, मृदानिर्माण, भूमिगतजल, प्राकृतिक कोयला, प्राकृतिक तेल एवं गैस। Get more update on MPPSC Mains Syllabus-2022.

चतुर्थ प्रश्‍नपत्र

दर्शनशास्‍त्र, मनोविज्ञान एवं लोक प्रशासन

इकाई-1

  • दार्शनिक/विचारक, समाज सुधारक:- सुकरात, प्‍लेटो, अरस्‍तु, महावीर, बुद्ध, आचार्य शंकर, चार्वाक, मुरूनानक, कबीर, तुलसीदास, रवीन्‍द्रनाथ टैगोर, राजाराम मोहन राय, सावित्री बाई फुले, स्‍वामी दयानंद सरस्‍वती, स्‍वामी विवेकानंद, महर्षि अरविन्‍द एवं सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन।

इकाई-2

  • मनोवृति:- विषयवस्‍तु, तत्‍व, प्रकार्य: मनोवृत्ति का निर्माण, मनोवृत्ति परिर्वन, प्रबोधक संप्रेषण, पूर्वाग्रह तथा विभेद, भारतीया संदर्भ में रूढि़वादिता।
  • अभिक्षमता एवं लोकसेवा हेतु आधारभूत योग्‍यताए, सत्‍यनिष्‍ठा, निष्‍पक्षता एवं असमर्थकवादी, वस्‍तुनिष्‍ठता, लोक सेवा के प्रति समर्पण, समानुभूति, सहिष्‍णुता एवं कमजोर वर्गों के प्रति संवेदना/करूणा।
  • सांवेगिक बुद्धि:- अवधारणा, प्रशासन/शासन में इसकी उपयोगिता एवं अनुप्रयोग। व्‍यक्तिगत भिन्‍नताएं।

इकाई-3

  • मानवीय आवश्‍यकताएं एवं अभिप्रेरणा:

लोक प्रशासन में नैतिक सद्गुण एवं मूल्‍य:- प्रशासन में नैतिक तत्‍व- सत्‍यनिष्‍ठा, उत्‍तरदायत्‍व एवं पार‍दर्शिता, नैतिक तर्क एवं नैतिक दुविधा तथा नैतिक मार्गदर्शन के रूप में अन्‍तरात्‍मा लोक सेवकों हेतु आचरण संहिता, शासन में उच्‍च मूल्‍यों का पालन।

इकाई-4

  • भ्रष्‍टाचार:- भ्रष्‍टाचार के प्रकार एवं कारण, भ्रष्‍टाचार का प्रभाव, भ्रष्‍टाचार को अल्‍पतम करने के उपाय, समाज, सूचनातंत्र, परिवार एवं व्हिसलब्‍लोअर की भूमिका, भ्रष्‍टाचार पर राष्‍ट्रसंघ की घोषणा, भ्रष्‍टाचार का मापन, ट्रांसपरेंसी इन्‍टरनेशनल, लोकपाल एवं लोकायुक्‍त।

इकाई-5

केस स्‍ट्डीज:- पाढ्यक्रम में सम्मिलित विषयवस्‍तु पर आधारित ।

MPPSC Mains Syllabus-2022

पंचम प्रश्‍न पत्र

सामान्‍य हिन्‍दी एवं व्‍याकरण

इस प्रश्‍नपत्र का स्‍तर स्‍नातक परीक्षा उत्‍तीर्ण छात्रों के समकक्ष होगा । इसका उद्देश्‍य उम्‍मीदृवार की पढ़ने व समझाने, भाषायी दक्षता, लेखन की योग्‍यता एवं हिन्‍दी में स्‍पष्‍ट तथा सही विचार व्‍यक्‍त करने की क्षमता का मूल्‍यांकन करना है।

सामान्‍यत: निम्‍नलिक्षित विषय-सामग्री पर प्रश्‍न पूछे जाएंगे।

  • लघुत्‍तरीय प्रश्‍न:– निर्धारित सम्‍पूर्ण्‍ पाठ्यक्रम के अंतर्गत ही पूछे जायेंगे।
  • अलंकार- शब्‍दालंकार-अनुप्रास, यमक, श्‍लेष। अर्थलंकार- उपमा, रूपक, उत्‍प्रेक्षा।
  • अनुवाद वाक्‍यों का – हिन्‍दी से अंग्रेजी एवं अंग्रेजी से हिन्‍दी ।
  • संधि एवं समास , विराम चिन्‍ह।
  • प्रारंभिक व्‍याकरण एवं शब्‍दावलियां- प्रशासनिक परिभाषिक शब्‍दावली (हिन्‍दी/अंग्रेजी), मुहावरे एवं कहावतें, विलोम शब्‍द, अनेक शब्‍दों के लिए एक शब्‍द, तत्‍सम एवं तद्भव शब्‍द, पर्यायवाची शब्‍द मानक शब्‍दावली।
  • उपठित गंद्याश, पल्‍लवन- रेखांकित अथवा दी गई पंक्तियों का भाव पल्‍लवन। संक्षेपण:- गद्यांश का एक तिहाई शब्‍दों में संक्षेपण।

MPPSC Mains Syllabus-2022 पर और अधिक अपडेट के लिये WWW.VISIONPCS.IN पर जायें।

षष्‍ठ प्रश्‍नपत्र- हिन्‍दी निबंध एवं प्रारूप लेखन

  • प्रथम निबंध (लगभग १००० शब्‍दों में): निम्‍नांकित क्षेत्रों से निबंध पूछा जा सकता है। जैसे- पर्यावरण, विज्ञान, धर्म-आध्‍यात्‍म शिक्षा में गुणवत्‍ता, आधुनिकीकरण, भूमंडलीकरण, उदारीकरण, कृत्रिम बुद्धिमता, परम्‍परागत खेल, सांस्‍कृतिक विरासत, सभयता एवं संस्‍कृति, योग एवं स्‍वास्‍थ्‍य, ई-मार्केटिंग, ई-कामर्स, नेतृत्‍व एवं विकास, सुशासन, नौकरशाही, जनजातीय विकास, राष्‍अ्रवाद एवं राष्‍ट्रीय एकता, सामुदायि䰣ࠀ जीवन, सामाजिक सरोकार, नवीनीकरणीय उर्जा, सतत् विकास लक्ष्‍य, मादक पदार्थों का सेवन एवं दुष्‍प्रभाव, घरेलु हिंसा, बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे, व्‍यवसायगत सरलता आदि। (लगभग १००० शब्‍दों में)
  • द्वितीय निंबध- सम-सामयक समस्‍याएं एवं निदान (लगभग 500 शब्‍दों में)
  • प्रारूप लेखन- शासकीय व अर्धशासकीय पत्र, परिपत्र (सर्क्‍यूलर), प्रपत्र, विज्ञापन, आदेश, पृष्‍ठांकन, अनुस्‍मारक (स्‍मारण पत्र), प्रतिवेदन (रिपोर्ट राइटिंग) अधिसूचना (नोटिफिकेशन), टिप्‍पण लेखन आदि। (लगभग-250 शब्‍द, कोई दो)

MPPSC Mains Syllabus-2022 in Hindi

Get any update on this topic please visit www.visionpcs.in and get more information please visit https://mppsc.mp.gov.in/